फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: नियम ताक पर, क्षमता से अधिक बैठा रहे सवारियां

Wed, 06 May 2026 02:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
बिलावर में ओवरलोड मिनी बस से बाहर लटके हुए लोगजागरूक पाठक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलावर। उपमंडल में यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ रही हैं। मिनी बस और ऑटो चालक क्षमता से अधिक सवारियां बैठा रहे हैं। इससे यात्रियों की जान जोखिम में पड़ रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में यह स्थिति आम है। यहां चालक अधिक किराये के लालच में नियमों को ताक पर रख रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवरलोडिंग के कारण अब तक कई हादसे हो चुके हैं। इसके बावजूद यातायात विभाग ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। विभाग भले ही अभियान चलाने का दावा करता हो लेकिन यात्री वाहनों में ओवरलोडिंग पर अंकुश नहीं लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलावर-सुकराला लिंक मार्ग सहित कई रूटों पर यात्री अक्सर मिनी बसों में लटककर सफर करते हैं। यह नजारा न केवल नियमों की अनदेखी को दर्शाता है बल्कि किसी बड़े हादसे की आशंका को भी बढ़ाता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यातायात विभाग हादसे का इंतजार कर रहा है। उन्होंने ओवरलोडिंग पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें