फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़े के साथ निकाली कलश यात्रा

Sun, 03 May 2026 02:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
शहर के ​शिवानगर में भगवत कथा से पूर्व कलशयात्रा निकालते श्रद्धालु। स्रोत जागरूक पाठक - फोटो : कांग्रेस पार्टी ने सिखों को दरकिनार किया : सिरसा
विज्ञापन
शहर के शिवा नगर में स्थित अमर चौक के पास श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



कठुआ। शहर के शिवा नगर में स्थित अमर चौक के पास श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ हो गया है। शनिवार को कथाव्यास श्री श्री 108 गायत्री दीदी जी महाराज के सांनिग्ध्य में कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया।
ढोल-नगाड़े के साथ निकाली गई कलश यात्रा में शामिल भक्तों ने जयघोष और भजन कीर्तन से माहौल भक्तिमय कर दिया। कलश यात्रा वापस आयोजन स्थल पर आकर संपन्न हुई। यहां विधिविधान से पूजन के बाद कलश की स्थापना की गई।
विज्ञापन


इस मौके पर कथाव्यास श्रीश्री 108 गायत्री दीदी जी महाराज ने अपने प्रवचनों में उपस्थित श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत पुराण की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करने से मानव जीवन में एक जन्म नहीं अपितु हमारे कई जन्मों के पापों का नाश होता है। इसके श्रवण मात्र से जीव जन्म और मरण के बंधन से मुक्त होकर शांत व स्थिर हो जाता है। भगवत श्रवण से जीव के सभी पाप कर्म मिट जाते हैं।
विज्ञापन


राहुल देव ने बताया कि सात दिनों वाली इस कथा का आयोजन 8 मई तक जारी रहेगा। इसमें आने वाले भक्त को श्री श्री 108 गायत्री दीदी जी महाराज के ज्ञानमय प्रवचन का लाभ प्राप्त होगा। कथा में आने वाले भक्तों की सुविधा के लिए यहां हर रोज भंडारे की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें