नशे का हॉटस्पॉट कहे जाने वाले पारलीवंड इलाके में शनिवार देर शाम पुलिस ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। शहर के नशा हॉटस्पॉट कहे जाने वाले पारलीवंड इलाके में शनिवार देर शाम पुलिस ने दबिश दी है। पुलिस एक घर में तलाशी अभियान चलाया। तीन घंटे तक चली करवाई के बाद पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई नशा तस्करी से जुड़े मामले में बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई नशीले पदार्थों खासकर चिट्टा की तस्करी और सप्लाई से जुड़े इनपुट मिलने के बाद की जा रही है। पारलीवंड इलाके में कुछ समय से चिट्टा कारोबार के हॉटस्पॉट के रूप में सामने आता रहा है जहां से कई बार नशा तस्करों की गिरफ्तारी और चिट्टा की बरामदगी हो चुकी है।
इसी कड़ी में पुलिस यह दबिश काफी अहम मानी जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस के कई जवान मौके पर मौजूद रहे और संदिग्ध मकान के भीतर सघन तलाशी ली जा रही है। घर के बाहर भी कड़ी नजर रखी जा रही है ताकि कोई संदिग्ध मौके से फरार न हो सके। बता दें कि नशा मुक्त अभियान के तहत पुलिस कई जगहों पर इस तरह से कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने लोगों से नशे के खिलाफ सहयोग करने की अपील की है।
kathua- फोटो : संवाद