फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पारे में 10 डिग्री की गिरावट, किसानों की चिंता बढ़ी

Wed, 29 Apr 2026 01:23 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिले में पिछले कई दिनों से 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा तापमान मंगलवार को अचानक गिर गया। आसमान में बादलों की आवाजाही के कारण अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में करीब 10 डिग्री की गिरावट से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन




मौसम में आए इस बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। दोपहर बाद हुई हल्की बूंदाबांदी के चलते किसान जल्द से जल्द अपनी फसलों की कटाई और उठान में जुट गए हैं। फिलहाल खेतों में काफी मात्रा में फसल खड़ी है और मौसम के इस बदले मिजाज ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं।



जिले में गेहूं की खेती व्यापक स्तर पर होती है लेकिन कठुआ के निचले इलाकों से लेकर नगरी मढ़ीन और हीरानगर क्षेत्र में सबसे अधिक कृषि योग्य भूमि होने के कारण यहां खेती का दायरा ज्यादा है। इन क्षेत्रों में किसान कंबाइन मशीनों के साथ-साथ हाथ से भी कटाई कर जल्द से जल्द अपनी सफल को समेटने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें