कुमरी निवासी शुभम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बादजीएमसी कठुआ में मौके पर पहुंची पुलिस
जिले के कुमरी-कठेड़ा गांव से सटे जंगल से किया बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिले के कुमरी-कठेड़ा गांव से सटे जंगल से संदिग्ध परिस्थितियों में 22 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिला है। सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों और परिजन ने युवक को जीएमसी के सहायक अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
युवक की पहचान शुभम सिंह पुत्र गौरव सिंह निवासी कुमरी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार युवक का शव एक फंदे से लटकता घर से 500 मीटर दूरी पर एक जंगल से मिला है। फिलहाल पुलिस युवक के मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और कारण है। इसको लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रही है। घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास से साक्ष्य भी जुटाए गए हैं। मृतक के पिता ने बताया कि शुभम जब सोमवार शाम से लापता था। उन्होंने बताया कि पहले अपने स्तर पर उसकी तलाश की लेकिन जब देर रात तक उसका कोई सुराग नहीं मिला।
मंगलवार सुबह से उसके मोबाइल से उसकी लोकेशन ढूंढने गई जिसके बाद युवक का शव जंगल में संदिग्ध अवस्था में एक फंदे से लटकता हुआ पाया गया। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मंगलवार दोपहर पुलिस ने मृतक की जांच पूरी कर शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के पिता ने बताया कि सोमवार की दोपहर उसने परिवार के गेहूं की थ्रैसिंग करवाई और उसके बाद फिर घर नहीं लौटा। उन्होंने बताया कि युवक ने स्नातक की डिग्री हासिल की थी और वह वर्तमान में अकाउंट असिस्टेंट की तैयारी कर रहा था। वहीं परिजन का कहना है कि वह अक्सर सरकारी नौकरी पाने की कोशिश में लगा रहता था। युवक की अचानक और रहस्यमय मौत से कुमरी-कठेड़ा गांव सहित आसपास के इलाके में मातम पसरा हुआ है। वहीं लोग इस बात को लेकर बेचैन हैं कि आखिर जंगल में युवक की मौत कैसे हुई।