फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: हीरानगर के गंगू चक्क की विपाशा ने किया गाैरवान्वित, पुलिस अफसर बनना है सपना

Thu, 23 Apr 2026 02:05 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विपाशा देवी, 98.4 प्र​तिशत - फोटो : Samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन के 12वीं के परिणाम घोषित होते ही हीरानगर क्षेत्र में खुशी की लहर है। विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

इस अवसर पर चितवन महाजन ने 99.2 प्रतिशत अंक हासिल कर जम्मू-कश्मीर में दूसरा स्थान प्राप्त किया। हीरानगर के सीमावर्ती गांव गंगू चक्क की विपाशा देवी ने 98.4 प्रतिशत अंक लेकर बॉर्डर क्षेत्र को गौरवान्वित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा मढ़ीन क्षेत्र के संजवां गांव की रिद्धिमा राजपूत ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर माता-पिता और क्षेत्र का नाम चमकाया।

छात्रों की भविष्य की आकांक्षाएं भी प्रेरणादायक हैं। चितवन महाजन डॉक्टर बनकर समाज सेवा करना चाहता है। उसकी बड़ी बहन चिकित्सक है और वह उसी राह पर आगे बढ़ना

चाहता है।

विपाशा देवी का सपना पुलिस बल में शामिल होकर देश की सेवा करना है जबकि रिद्धिमा राजपूत कानून की पढ़ाई कर न्यायाधीश बनना चाहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें