फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: मिड-डे मील और सीपीडब्ल्यू वर्करों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

Tue, 21 Apr 2026 01:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
कठुआ में प्रदर्शन करती मिड डे  मील वर्कर। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। जिला शिक्षा विभाग में सेवाएं देने वाले मिड डे मील वर्कर और सीपीडब्ल्यू वर्कर ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का एलान कर दिया है। सोमवार को शहर के शहीद भगत सिंह पार्क में ऑल डेलीवेजर्स जम्मू-कश्मीर संघर्ष समिति के बैनर तले दर्जनों कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार से उनका हक दिए जाने की मांग की।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे समिति के सन्नी कांत चिब ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों ने इस वर्ग की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद वे तरह-तरह के बहाने बनाकर इन्हें लूटने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मिड डे मील वर्करों और सीपीडब्ल्यू वर्करों को उनका हक दिलाने के लिए 6 अप्रैल से प्रदेशभर में हड़ताल शुरू हो चुकी है और आज से कठुआ में भी इसका आगाज किया जा रहा है।
विज्ञापन



चिब ने रोष जताते हुए कहा कि निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को सरकार न्यूनतम मजदूरी देती है, लेकिन सरकारी क्षेत्र में काम करने वाले इन वर्करों को यह लाभ भी नहीं दिया जाता। उन्हें तीस दिन की सेवा के बदले जो मानदेय दिया जाता है, वह एक मजाक से अधिक कुछ नहीं है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इसी तर्ज पर आशा वर्कर, माली, चौकीदार, जल शक्ति विभाग के कर्मचारी, वीडीजी और एसबीएम के तहत काम करने वाले कर्मचारी भी इस संघर्ष में शामिल किए जाएंगे। उनका आरोप है कि सरकार लगातार इस वर्ग के हक से खिलवाड़ कर रही है। इसके खिलाफ एक बड़ा आदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें