संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने जिले में जूनियर असिस्टेंट के लिए ओएमआर आधारित लिखित परीक्षा करवाई। इस दौरान जिले के 10 परीक्षा केंद्रों में 3,644 अभ्यर्थियों में से 2,429 परीक्षा देने पहुंचे। दोपहर 2:00 से 3:30 बजे तक विभिन्न केंद्रों पर चली परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। यह जानकारी प्रशासन ने दी।
रविवार को हुई परीक्षा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इसमें पॉलीटेक्निक कॉलेज कठुआ में बनाए गए परीक्षा केंद्र में 192 में से 149, लिटिल एंजल स्कूल में 336 में से 245, करतार पब्लिक स्कूल बरनोटी में 504 में से 351 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
इसके अलावा मिनर्वा पब्लिक स्कूल बरनोटी में 200 में से 151, गवर्नमेंट बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल कठुआ में 360 में से 252, गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल कठुआ में 384 में से 285, केंद्रीय विद्यालय स्कूल जंगलोट में 312 में से 225, जम्मू संस्कृति स्कूल में 456 में से 328, आरएस गोल्डन हायर सेकेंडरी स्कूल में 216 में से 163 और केंद्रीय विद्यालय स्कूल लखनपुर में 384 में से 280 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। प्रशासन के अनुसार परीक्षा के दौरान व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए थे।