फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सड़क, पेयजल, बिजली और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं रखीं

Mon, 20 Apr 2026 01:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विधायक बसोहली ठाकुर दर्शन सिंह ने पंचायत नौशेरा में लोगों की समस्या सुनते। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
विधायक ठाकुर दर्शन सिंह ने किया पंचायत नौशेरा का दौरा, लोगों से किया संवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। विधायक बसोहली ठाकुर दर्शन सिंह ने पंचायत नौशेरा का दौरा कर ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में जाकर लोगों की समस्याओं, मांगों और सुझावों को गंभीरता से सुना। दौरे के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। उन्होंने बताया कि इन सुविधाओं की कमी से दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

ठाकुर दर्शन सिंह ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा और क्षेत्र का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पंचायत नौशेरा में विकास कार्यों को गति देने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। विधायक ने यह भी कहा कि वे नियमित रूप से क्षेत्र का दौरा करेंगे और लोगों से सीधे संवाद बनाए रखेंगे, ताकि जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें