फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: संकटमोचन शिव मंदिर को मिलेगा नया स्वरूप, भूमि पूजन किया गया

Mon, 20 Apr 2026 01:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री रामचरित मानस पाठ के बाद सत्संग और संकीर्तन का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



कठुआ शहर के सावन चक स्थित प्राचीन संकटमोचन शिव मंदिर में भगवान परशुराम की जयंती पर धार्मिक आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में भाग लेकर भक्तों ने अपनी आस्था को प्रदर्शित किया। इस मौके पर परिसर में मौजूद पुराने शिव मंदिर को नया स्वरूप प्रदान करने के लिए भूमि पूजन किया गया।
रविवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान श्री रामचरित मानस पाठ के बाद सत्संग और संकीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें बुआदित्ता जी महाराज ने मधुर भजनों से उपस्थित भक्ताें को झूमने पर विवश कर दिया। कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित गंगाधर जी महाराज ने भक्तों को भगवान परशुराम के प्रसंगों को सुनाते हुए उनका मार्गदर्शन किया। इसके साथ उन्होंने समाज में बढ़ रहे नशे के प्रचलन पर चिंता जताते हुए सभी भक्तों को इससे दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने परिसर में करीब आठ दशक पुराने शिव मंदिर के नवनिर्माण की आधारशिला रखी और सभी भक्तों को इसके लिए बधाई दी। उन्होंने मंदिर कमेटी के सदस्यों का विशेष आभार जताया, जिसके प्रयास से मंदिर को विशाल स्वरूप प्रदान किया जा रहा है।
विज्ञापन

मंदिर कमेटी के सेवादार ठंडू राम शर्मा आज से मंदिर के नए भवन का निर्माण शुरू हो गया है। जिसमें लगभग 80 वर्ष पुराने इस मंदिर भव्य व विशाल स्वरूप प्रदान किया जाएगा। ताकि मंदिर में प्रतिदिन आने वाले भक्तों परेशानी का सामना न करना पड़े। कार्यक्रम के अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें