कठुआ। पुलिस ने शुक्रवार रात को हटली मोड़ में ट्रक से तस्करी कर ले जाए जा रहे 12 मवेशियों को मुक्त करवाया है। इसमें पुलिस को चकमा देने के लिए ट्रक में पाइपें लोड कर रखी थीं।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर हटली मोड़ के पास पुलिस ने नाके पर एक ट्रक को रोकने का प्रयास किया। चालक वाहन कुछ दूरी पर रोककर मौके से भाग गया। जांच करने पर ट्रक में ऊपर पाइपें लोड थीं और उनके नीचे 12 मवेशियों को तस्करी करने के लिए लोड कर रखा था। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद