फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: नशा हॉट स्पॉट पर लगातार दबिश दे रहीं पुलिस की टीमें

Sun, 19 Apr 2026 01:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
पुलिस ने नशे के हॉट स्पॉट इलाकों में देर शाम दी दबिश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। जिले में नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत पुलिस लगातार नशा तस्करों पर दबिश दे रही है। एसपी ऑपरेशंस बृजेश शर्मा और एसडीपीओ बॉर्डर धीरज कटोच के मार्गदर्शन में, राजबाग सुशील शर्मा की देखरेख में पुलिस टीम ने शनिवार को नशे के हॉटस्पॉट गुज्जर बस्ती, गांव संजवा, तहसील मढ़ीन में तलाशी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

व्यापक स्तर पर अभियान के दौरान पुलिस की दबिश को भांपते हुए आरोपी मौके से पहले ही भाग निकले। हालांकि पुलिस ने चप्पे-चप्पे को खंगाला है। इसके साथ ही यह भी संदेश दिया गया है नशा तस्करों को अब जिले के किसी भी कोने में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें