फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: भक्तों के साथ सहज, सरल और स्नेहपूर्ण रहते हैं भगवान

Sat, 18 Apr 2026 02:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
ब्राह्मण सभा में आयोजित कथा में झूमते भक्त - फोटो : samvad
विज्ञापन
शहर की ब्राह्मण सभा में भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में श्रीमद् भागवत कथा जारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। शहर की ब्राह्मण सभा में भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में श्रीमद् भागवत कथा जारी है। कथाव्यास कुलदीप शास्त्री के प्रवचन सुनने के लिए श्रद्धालु लगातार पहुंच रहे हैं। कथा के पांचवें दिन उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान भक्तों के साथ सहज, सरल और स्नेहपूर्ण रूप में रहते हैं।
विज्ञापन


कथाव्यास ने बताया कि श्रीकृष्ण ने बाल्यकाल में गोपियों और गवालबालों को चंचलता, मधुर मुस्कान और अद्भुत खेलों से मोहित किया। उन्होंने माखन चोरी की लीलाओं का वर्णन करते हुए समझाया कि यह केवल शरारत नहीं थी बल्कि भक्तों के हृदय से अहंकार रूपी माखन को निकालकर उसमें प्रेम और भक्ति का संचार करना था। कथाव्यास ने समझाया कि बाल लीलाओं का मर्म यह है कि ईश्वर का सच्चा स्वरूप केवल विराट और गंभीर नहीं बल्कि बालक की तरह निश्छल और प्रेममय भी है। जब भक्त इस निश्छलता को अपने जीवन में उतारते हैं तो उनके हृदय में भक्ति और आनंद का संचार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें