फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बाबा बर्फानी की यात्रा को लेकर भक्तों में उत्साह जारी

Sat, 18 Apr 2026 02:55 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
काउंटर पर फार्म जमा करवाने के लिए भारी संख्या में उमड़ रहे भक्त
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी



कठुआ। बाबा बर्फानी की पवित्र यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह चरम पर है। पंजीकरण प्रक्रिया के तीसरे जिले के दो बैंक काउंटरों पर भक्तों की भीड़ देखने को मिली है। शुक्रवार को जारी पंजीकरण प्रक्रिया के तहत 41 नए भक्तों ने इसके लिए दस्तावेजी प्रक्रिया को पूरी कर लिया है। इसके साथ अब तक जिले में होने वाले यात्रा पंजीकरण की संख्या 126 हो गई है।
विज्ञापन

यात्रा पंजीकरण के तीसरे दिन भी सुबह से ही श्रद्धालु काउंटरों पर पहुंचे और फार्म जमा करवाए। कठुआ मुख्यालय पर स्थापित पंजाब नेशनल बैंक ब्रांच की शाखा में पंजीकरण केंद्र पर सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। हर कोई जल्द से जल्द बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अपना नाम दर्ज करवाने को आतुर था। पंजाब नेशनल बैंक की कठुआ ब्रांच के प्रबंधक राजेंद्र वर्मा ने बताया कि चंदनवाड़ी रूट से 10 पुरुष भक्तों ने और बालटाल रूट से 29 पुरुष व 2 महिला भक्तों ने यात्रा के लिए पंजीकरण करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें