फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सावन चक के प्राचीन संकट मोचन शिव मंदिर को मिलेगा नया स्वरूप

Mon, 13 Apr 2026 02:07 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
संकट मोचन मंदिर में होने वाले विकास कार्य के बारे में जानकारी देते कमेटी सदस्य। संवाद
विज्ञापन
19 अप्रैल से शुरू होगा मंदिर के नए भवन का निर्माण कार्य
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। सावन चक के प्राचीन संकट मोचन शिव मंदिर को अब नया स्वरूप मिलने जा रहा है। मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि 19 अप्रैल से मंदिर के नए भवन का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। लगभग 80 वर्ष पुराने इस मंदिर में प्रतिदिन आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस कारण विशेष पर्व और त्योहारों पर श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसको देखते हुए भक्तों के सहयोग से मंदिर के विकास की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन


मंदिर के सेवादार ठंडू राम शर्मा ने बताया कि इस प्रयोजन के लिए मंदिर में 18 अप्रैल से श्रीरामचरितमानस पाठ का आयोजन किया जाएगा। इसका समापन 19 अप्रैल को भोग के साथ होगा और उसी दिन नए मंदिर भवन का शिलान्यास श्री गंगाधर जी महाराज के कर-कमलों से किया जाएगा। शिलान्यास कार्यक्रम अक्षय तृतीया के अभिजीत मुहूर्त में संपन्न होगा। इस अवसर पर सत्संग का आयोजन किया जाएगा जिसमें श्रद्धालु श्री गंगाधर जी महाराज के प्रवचन का लाभ प्राप्त करेंगे। कार्यक्रम का समापन भंडारे के साथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें