फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कठुआ की अक्षिता ने हॉकी में बिखेरी चमक

Mon, 13 Apr 2026 01:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
16वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में किया उम्दा प्रदर्शन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिले की प्रतिभाशाली खिलाड़ी अक्षिता गुप्ता ने 16वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उम्दा प्रदर्शन कर जम्मू-कश्मीर का नाम रोशन किया है। जम्मू-कश्मीर टीम की मुख्य फुल-बैक के रूप में अक्षिता ने टूर्नामेंट में अनुशासन, रक्षात्मक कौशल और खेल की समझ का परिचय दिया।

खेलो इंडिया सेंटर कठुआ के कोच रोहित शर्मा ने बताया कि जम्मू-कश्मीर टीम ने चैंपियनशिप में दमदार खेल दिखाया। पुडुचेरी के खिलाफ कड़े मुकाबले में टीम ने 3–2 से जीत दर्ज की जबकि राजस्थान पर 14–0 की ऐतिहासिक जीत हासिल की। लगातार अच्छे प्रदर्शन के दम पर जम्मू-कश्मीर की टीम ने पूल चरण में शीर्ष स्थान हासिल किया और डिवीजन सी से डिवीजन बी में प्रवेश कर उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम की सफलता में अक्षिता गुप्ता की रक्षात्मक भूमिका निर्णायक रही। उनका खेल कठुआ हॉकी सेंटर में मिल रही गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और समर्पण का प्रमाण है। अक्षिता का प्रदर्शन न केवल व्यक्तिगत उत्कृष्टता को दर्शाता है बल्कि जम्मू-कश्मीर में हॉकी के बढ़ते स्तर का भी संकेत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें