रामकोट। रामकोट में रविवार को संदिग्ध गुब्बारा दिखने से लोगों में दहशत है। चरण दास पुत्र मनसा राम ने बताया कि निचले रजवाल्ता क्षेत्र में हवाई जहाज के आकार का गुब्बारा दिखा जिसमें पीआईए लिखा हुआ था। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर पुलिस को इसकी जानकारी दी। चौकी प्रभारी रामकोट राहुल पराशर ने बताया कि पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही गुब्बारा हवा में उड़ गया और हाथ नहीं लग पाया। संवाद