फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: महर्षि कश्यप की जयंती पर शहर में निकाली शोभायात्रा

Mon, 06 Apr 2026 01:28 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
मह​र्षि कश्यप की जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा में शामिल युवा। संवाद
विज्ञापन
लोगों ने जगह-जगह स्टाल लगाकर किया श्रद्धालुओं का स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। महर्षि कश्यप की जयंती पर रविवार को श्री कश्यप राजपूत सभा ने रामलीला मैदान से बैंडबाजे के साथ शोभायात्रा निकाली। लोगों ने जगह-जगह स्टाल लगाकर श्रद्धालुओं का स्वागत किया।
इसमें युवाओं का उत्साह चरम पर रहा। महिलाओं ने भजन-कीर्तन से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस दौरान महर्षि कश्यप की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। यह शोभायात्रा मुखर्जी चौक, पुराना गर्ल्स हायर सेकेंडरी चौक, शहीदी चौक, कॉलेज रोड, परशुराम चौक, रेडियो स्टेशन रोड से होती हुई हाउसिंग कॉलोनी के पास महर्षि कश्यप के निर्माणाधीन मंदिर स्थल पर संपन्न हुई। यहां विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने महर्षि कश्यप की जयंती पर शहर में पहली बार शोभायात्रा निकालने पर सभा की टीम को बधाई दी। सभा के प्रधान बोध राज ने कहा कि आज के इस आयोजन का सपना उनके बुजुर्गों ने देखा था जो सभी के सहयोग से सफल हुआ है। सभा ने फैसला लिया है कि हर वर्ष 5 अप्रैल को महर्षि कश्यप की जयंती का पर्व इसी तरह से मनाया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें