फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: रसोई गैस की किल्लत के बीच स्टोव की तलाश

Mon, 06 Apr 2026 01:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
दामों में दोगुना बढ़ोतरी और बिजली पर निर्भरता से उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। रसोई गैस की किल्लत के चलते लोगों ने विकल्प तलाशने शुरू कर दिए हैं। इंडक्शन और इन्फ्रारेड कुक टॉप के बाद अब स्टोव तलाश रहे हैं। जरूरत के कारण इनके दामों में दोगुना बढ़ोतरी हो गई है। बिजली पर निर्भरता ने उपभोक्ताओं को परेशान कर दिया। बाजार में यह स्टोव अब लगभग गायब हो चुका है और कहीं उपलब्ध भी है तो उसके दाम कई गुना बढ़ गए हैं।



कुछ साथी पहले से ही मिट्टी के तेल वाले स्टोव का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसलिए वह भी इसे खरीदने आए थे लेकिन बाजार में यह आसानी से उपलब्ध नहीं है और यदि कहीं मिल भी रहा है तो बहुत महंगा है।
विज्ञापन

- अशोक कुमार, ग्राहक
कोट
गैस संकट शुरू होने के बाद लोगों ने इंडक्शन और इन्फ्रारेड कुक टॉप की ओर रुझान दिखाया था लेकिन बिजली पर निर्भरता के कारण लोग सुविधा के अनुसार खाना नहीं बना पा रहे थे। यही वजह है कि अब लोग मिट्टी के तेल से चलने वाले स्टोव की ओर लौट रहे हैं।
विज्ञापन

राजीव कृष्ण, कारोबारी कुकिंग एप्लायंस


उन्होंने बताया कि लंबे समय से उपयोग से बाहर हो चुके मिट्टी के तेल के स्टोव अब बाजार में उपलब्ध नहीं हैं। पहले ये स्टोव स्थानीय स्तर पर बनाए जाते थे और इनके बर्नर पंप व अन्य घटक महाराष्ट्र से आते थे। उनका आना बंद हो जाने से नए स्टोव का उत्पादन भी ठप हो गया है। लिहाजा जो स्टोव कहीं उपलब्ध हैं उनके दाम बहुत अधिक हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें