फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल जारी ओपीडी-आईपीडी सेवाएं प्रभावित

Sun, 05 Apr 2026 01:08 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
ढाई दिन के वेतन में की गई कटौती के विरोध में जारी हड़ताल के दौरान जीएमसी कठुआ में नारेबाजी करते
विज्ञापन
जीएमसी कठुआ परिसर में जमा हुए स्वास्थ्य कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। ढाई दिन के वेतन कटाैती के आदेश को रद्द करने की मांग को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल जारी है। इससे जिले भर में ओपीडी-आईपीडी सेवाएं ठप पड़ी हुई है। शनिवार को जीएमसी कठुआ परिसर में जमा हुए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने जम्मू कश्मीर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करके रोष प्रकट किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे नीरज मलागर ने कहा कि उनकी इस हड़ताल से जिला भर के स्वास्थ्य संस्थानों में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित है। ज्यादातर मरीज सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित रहने को मजबूर हैं। इसका उन्हें भी दुख है लेकिन उन्हें इसके लिए मजबूर किया गया है। ऐसे में लोगों की इस परेशानी के लिए जम्मू कश्मीर की सरकार और उसके संबंधित मंत्रालय जिम्मेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें