फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: विश्व होम्योपैथी दिवस पर वॉक फॉर हेल्थ वॉकथॉन

Sun, 05 Apr 2026 01:16 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। आगामी 10 अप्रैल को मनाए जाने वाले विश्व होम्योपैथी दिवस के उपलक्ष्य में वॉक फॉर हेल्थ वॉकथॉन का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों और प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर लोगों को होम्योपैथी के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।
होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के संस्थापक डॉ. क्रिश्चियन फ्रेडरिक सैमुअल हैनिमैन की जयंती को स्मरण करते हुए आयोजित वाॅकथाॅन महात्मा गांधी अस्पताल, मेन बाजार से शुरू होकर शहीदी चौक, सरकारी डिग्री कॉलेज और नहर रोड से होते हुए जीएमसी कठुआ में संपन्न हुई। जिसमें शामिल प्रतिभागियों ने अपने बैनर, पोस्टरों और नारों के माध्यम से आम लोगों को होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति लाभों के प्रति जागरूक किया। वॉकथॉन के दौरान छात्रों ने सुरक्षित, प्रभावी और प्राकृतिक उपचार का संदेश दिया। कॉलेज प्रशासन ने कहा कि यह वॉकथॉन केवल एक चिकित्सा पद्धति का उत्सव नहीं बल्कि स्वस्थ कठुआ की ओर एक कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएमसी कठुआ के प्रधानाचार्य डॉ. सुरिंदर कुमार अत्री ने इसे समग्र स्वास्थ्य देखभाल की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। वॉकथॉन में शामिल वरिष्ठ प्रोफेसरों और चिकित्सा स्टाफ ने भी विद्यार्थियों के साथ कदम मिलाकर आमजन से संवाद करते हुए उन्हें होम्योपैथी अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें