फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सड़क और पेयजल संकट पर भड़के ग्रामीण, आंदोलन की चेतावनी

Sun, 05 Apr 2026 01:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
सड़क की समस्या का निदान न होने पर मेरथ पंचायत के वार्ड 5 में प्रदर्शन करते लोग। संवाद
विज्ञापन
छह साल बाद भी सड़क अधूरी, पेयजल के लिए निजी टैंकरों पर निर्भर ग्रामीण
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। बरनोटी ब्लॉक की मेरथ पंचायत में सड़क और पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभागों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द समाधान की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
प्रदर्शन में शामिल बिट्टू कुमार ने बताया कि लगभग छह साल पहले वार्ड 5 को जाने वाली गली को सड़क में बदलने की कवायद शुरू हुई थी। ग्रामीणों ने बेहतर सुविधा की आस में अपनी जमीन भी दी लेकिन निर्माण कार्य के नाम पर केवल पत्थर की बजरी डाली गई और काम आगे नहीं बढ़ा। वहीं पेयजल संकट का समाधान आज तक नहीं हुआ है। लोगों को निजी टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ता है जो खराब सड़क का हवाला देकर गांव में आने से कतराते हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि सड़क की बदहाली से हर वर्ग प्रभावित है बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे सभी को इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि न तो राजनेताओं ने और न ही संबंधित विभाग ने अब तक इस समस्या का समाधान किया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर ठोस पहल नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

पंचायत के श्मशानघाट को जोड़ने वाली यह सड़क पूरी पंचायत को प्रभावित करती है। दो बार बजरी डालने के बावजूद निर्माण कार्य अधूरा है और सड़क की हालत पहले से भी बदतर हो चुकी है। इस रास्ते पर बाइक सवार गिरकर घायल हो सकते हैं और अंतिम यात्रा में शामिल लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
- जनक राज, पूर्व पंच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें