फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: हटली मोड़ पर शराब की दुकान बंद करने की उठाई मांग

Wed, 01 Apr 2026 02:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
शराब की दुकान ​शिफ्ट करने की मांग को लेकर जिला सचिवालय पहुंचा ​शिष्टमंडल संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। जम्मू–पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर हटली मोड़ के पास खुली शराब की दुकान को लेकर स्थानीय लोगों ने कड़ा विरोध जताया है। मंगलवार को जिला विकास आयुक्त राजेश शर्मा से मिले प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि दुकान को तुरंत बंद किया जाए क्योंकि इसके कारण आमजन का गुजरना मुश्किल हो गया है।


प्रतिनिधिमंडल में शामिल भजन सिंह ने बताया कि शाम पांच बजे के बाद शराब की दुकान के आसपास मछली और मीट की दुकानों के साथ रेहड़ी–फड़ी लग जाती हैं। इससे सड़क पर जाम की स्थिति बन जाती है और दोपहिया वाहनों तक का चलना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन




वहीं रितु सिंह ने कहा कि शराब की दुकान के पास लगने वाली अस्थायी दुकानों में नशीले पदार्थों का कारोबार होता है। नशेड़ियों के जमावड़े से महिलाओं और बच्चों को वहां से गुजरने में डर लगता है। उन्होंने कहा कि यह समस्या केवल उनकी व्यक्तिगत नहीं बल्कि आसपास रहने वाले लगभग 500 परिवारों की है।
विज्ञापन




प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य मनिंदर पाल सिंह सौरभ ने बताया कि करीब छह महीने पहले भी लोगों ने प्रशासन से मुलाकात कर इस दुकान को हटाने की मांग की थी। तब आश्वासन दिया गया था कि वार्षिक शराब दुकानों के टेंडर में इस क्षेत्र को शामिल नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज फिर डीसी से मिलकर समस्या उठाई गई है और उचित कार्रवाई का आश्वासन मिला है।



इस मौके पर अमरीक सिंह, देवेंद्र सिंह, नीतीश महाजन, सुनीता महाजन सहित कई अन्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें