बिलावर के धनु परोल इलाके में सड़कों के काम को लेकर असंतोष जताते हुए लोगजागरूक पाठक
- फोटो : samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। लोगों ने लोक निर्माण विभाग और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। स्थानीय निवासी सुनीत ठाकुर, मनीष शर्मा, सुभाष शर्मा, बलबीर सिंह, मोहम्मद शफी और बंटू राम ने लोक निर्माण विभाग पर आरोप लगाया कि गोडू फलाल से कालना इलाके को सड़क संपर्क से जोड़ने के लिए दो किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया गया है जिस पर सरकार की ओर से दो करोड़ रुपये की राशि खर्च की जानी है लेकिन संबंधित विभाग सही मानकों के अनुसार काम नहीं करवा रहा जिसकी वजह से लोगों को लोक निर्माण विभाग की कार्य प्रणाली पर रोष है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के उच्च अधिकारियों से समस्या का संज्ञान लेने की मांग की। इस मौके पर मौजूद लोगों ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कोहग से भटोडी इलाके को जोड़ने वाली सड़क पर भी सवाल उठाए। छह महीने बाद भी सड़क पर यातायात बहाल नहीं होने के कारण दूरदराज इलाके के लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।