फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: राजकीय डिग्री कॉलेज पहुंचा सेना का भर्ती कारवां

Tue, 31 Mar 2026 01:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। सेना का भर्ती कारवां सोमवार को राजकीय डिग्री कॉलेज पहुंचा। इस दौरान सेना के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को सेना में भर्ती की प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन


कारवां दल ने छात्रों को भर्ती प्रक्रिया, पात्रता मानदंड, प्रशिक्षण और सेना के मूल्यों के बारे में विस्तार से बताया। इसके साथ ही विद्यार्थियों को जागरूकता फिल्म दिखाई गई जिसमें सेना में शामिल होने की प्रक्रिया, अवसरों और जीवनशैली को दिखाया गया। प्राचार्य डॉ. मनोहर लाल ने कहा कि विद्यार्थियों ने सेना में कॅरिअर बनाने की गहरी रुचि दिखाई। सेना के प्रतिनिधियों ने अनुभव साझा कर युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान भर्ती कार्यालय जम्मू से हवलदार क्लर्क दुश्यंत कुमार और नायक बृजेंद्र शर्मा, 4 जेएंडके बटालियन एनसीसी जम्मू से सूबेदार उपेंद्र कुमार और हवलदार दोरजय तुंडुप और विक्की कुमार मौजूद रहे। पूरा कार्यक्रम एनसीसी प्रभारी डॉ. पिंकी (सीटीओ) और लेफ्टिनेंट (डॉ.) दया राम (एएनओ, 4 जे एंड के बटालियन एनसीसी) के समन्वय में आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रो. राकेश जसरोटिया, प्रो. संदीप चौधरी, प्रो. यशपाल, डॉ. राम सिंह, प्रो. आरके मनहास, प्रो. पवन कुमार, प्रो. केहर सिंह और संदीप शर्मा (पीटीआई) सहित संकाय सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें