बनी में बारिश के दौरान बादलों से घिरे पहाड़संवाद
बनी। क्षेत्र में सोमवार को सुबह से मौसम सामान्य रहा और दोपहर 2:00 बजे तेज बारिश शुरू हो गई। इस कारण स्कूल से लौट रहे बच्चों और लोगों को परेशानी में डाल दिया। सुबह मौसम साफ होने के कारण अधिकांश लोग बिना तैयारी के घर से निकले थे। ऐसे में वापसी में उन्हें भीगते हुए घर पहुंचना पड़ा। बारिश के कारण गलियों और सड़कों पर पानी भरने से फिसलन बढ़ गई। स्थानीय लोगों को रोजमर्रा के कामकाज से लौटते समय कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। संवाद