फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: आधुनिक खेल मैदान के लिए चुनी गई जगह पर लोगों ने जताया एतराज

Mon, 23 Mar 2026 01:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
मालती पंचायत मे बनाए जाने वाले आधुनिक खेल मैदान को पंचायत के मध्य में किसी जगह पर बनाने की मांग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी बिलावर। मालती गांव में 1.45 करोड़ की लागत से बनने वाले आधुनिक खेल मैदान के लिए चुनी गई जगह पर स्थानीय लोगों ने एतराज जताया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस जगह पर खेल मैदान बनाया जाना है वह जगह माल्ती पंचायत के अंतिम छोर पर है और पंचायत की ज्यादातर आबादी की पहुंच से दूर है। रविवार को स्थानीय लोगों ने गांव में बैठक कर के प्रशासन से खेल मैदान के लिए माल्ती पंचायत के मध्य में कोई जगह चिन्हित कर खेल मैदान बनाने की मांग की।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद महिलाओं ने कहा कि वह प्रस्तावित स्थल को खेल मैदान के लिए वह उपयुक्त नहीं मानते क्योंकि वह पंचायत के एक छोर पर है और ज्यादातर आबादी की पहुंच से बहुत दूर है। उन्होंने कहा कि माल्ती पंचायत के मध्य में किसी स्थान पर अगर खेल मैदान बनाया जाए तो स्थानीय खिलाड़ियों के साथ-साथ अन्य पंचायतों के खिलाड़ियों को भी खेल मैदान की सुविधा का लाभ मिलेगा। लोगों ने सरकार से माल्ती पंचायत के मध्य में किसी सरकारी जगह को चिन्हित कर खेल मैदान बनाने की मांग की।
ग्रामीणों ने कहा कि यदि प्रशासन सही जगह का चुनाव करे तो वह परियोजना का स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा कि ज्यादातर ग्रामीण चाहते हैं कि सरकार माल्ती पंचायत के मध्य में किसी जगह को चिन्हित कर खेल मैदान बनाए। बता दें कि खेल परिषद की ओर से माल्ती पंचायत के वार्ड नंबर 7 रिडी में लगभग 12 कनाल भूमि पर खेल मैदान बनाने का प्रस्ताव रखा गया है। खेल मैदान बनाने के लिए सरकार की ओर से 1.45 करोड रुपए की राशि खर्च की जाएगी इसमें खिलाड़ियों को बैडमिंटन कोर्ट सहित कई अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें