कठुआ। पुलिस ने सिटी थाना और चड़वाल चौकी के अंतर्गत क्षेत्र से तीन डंपरों को जब्त किया है। यह डंपर बिना वैध अनुमति के निर्माण सामग्री की ढुलाई में संलिप्त थे। पुलिस ने तीनों जब्त वाहनों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जिला भू-विज्ञान एवं खनन विभाग को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार दो वाहनों को सिटी थाना पुलिस ने जब्त किया है जबकि एक डंपर पर चड़वाल पुलिस ने कार्रवाई की है। संवाद