बिलावर के माता बालासुंदरी मंदिर में पहाड़ी चोटी पर स्थित मंदिर में पहुंचने के लिए लगी भक्तों क
- फोटो : samvad
उपमंडल के सभी इलाकों से मां के दरबार पहुंच रहे श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। शनिवार को तीसरे नवरात्र पर लोगों ने माता चंद्रघंटा की आराधना कर मंगलमय भविष्य की कामना की। शनिवार सुबह से ही भक्तों का माता सुकराला देवी के मंदिर में आने का सिलसिला शुरू हो गया जो दिनभर जारी रहा। इस मंदिर से कई भक्तों की आस्था जुड़ी है। बच्चे और बुजुर्ग भी जोश के साथ माता रानी के आशीर्वाद के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं।
उपमंडल के लगभग सभी इलाकों से भक्त मां के दरबार में शीश झुकाने पहुंच रहे हैं। मंदिर के पुजारी राम शास्त्री का कहना है कि मां हर भक्त की मनोकामना पूरी करती हैं। दरबार में माता के भक्तों को सेल्फी लेते भी देखा गया । भक्तों ने परिवार के सदस्यों को वीडियो कॉलिंग पर मां के दर्शन करवाए। बता दें कि माता सुकराला देवी के मंदिर में नवरात्र के नौ दिनों में दूर-दूर से हजारों की संख्या में भक्त माता के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। उधर इलाके में स्थित अलग-अलग देवियों के मंदिर में भी तीसरे नवरात्र पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
बिलावर के माता बालासुंदरी मंदिर में पहाड़ी चोटी पर स्थित मंदिर में पहुंचने के लिए लगी भक्तों क- फोटो : samvad