फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे करने के निर्देश दिए

Thu, 19 Mar 2026 02:01 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी ने की जिला कैपेक्स बजट 2025-26 के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिला कैपेक्स बजट 2025-26 के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए बैठक का आयोजन किया गया। डीसी राजेश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान निष्पादन एजेंसियों को कार्य की गति तेज करने और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बैठक की शुरुआत में मुख्य योजना अधिकारी रंजीत ठाकुर ने विभिन्न परियोजनाओं की स्थिति और प्रगति की जानकारी दी। डीसी ने कहा कि विकास कार्यों का प्रभावी क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी तय समय सीमा का पालन करें। बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ग्रामीण विकास विभाग व सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें