फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बनी के पर्यटन स्थल सरथल में कुदरत मेहरबान, मार्च में दूसरी बार हुई बर्फबारी

Thu, 19 Mar 2026 02:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
बनी के सरथल इलाके में हुई ताजा बर्फबारी का नजारा। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बनी। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के पहाड़ी क्षेत्र बनी स्थित खूबसूरत पर्यटन स्थल सरथल में एक बार फिर कुदरत मेहरबान हुई है। मार्च महीने में दूसरी बार हुई ताजा बर्फबारी ने पूरे क्षेत्र को सफेद चादर से ढक दिया है जिससे सरथल का नजारा बेहद मनमोहक और आकर्षक हो गया है।


इस अप्रत्याशित बर्फबारी से जहां एक ओर ठंड में इजाफा हुआ है। वहीं दूसरी ओर पर्यटकों के लिए यह एक खास आकर्षण बन गया है। बर्फ से ढके पहाड़, देवदार के पेड़ और शांत वातावरण पर्यटकों को अपनी ओर खींच रहे हैं। स्थानीय निवासी काजल राजपूत का कहना है कि मार्च में दोबारा बर्फबारी होना मौसम के बदले मिज़ाज को दर्शाता है। वहीं पर्यटन से जुड़े लोगों को उम्मीद है कि इस ताजा बर्फबारी से इलाके में पर्यटकों की आमद बढ़ेगी, जिससे स्थानीय कारोबार को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन




उधर, एसडीएम बनी संदीप कुमार की ओर से लोगों और पर्यटकों को सलाह दी गई है कि वे मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए यात्रा करें और आवश्यक सावधानियां बरतें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।



बुधवार को हुई ताजा बर्फबारी ने एक बार फिर सरथल जैसे खूबसूरत पर्यटक स्थल पर पर्यटन आधारित कारोबार की उम्मीद जगा दी है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस तरह का मौसम पर्यटकों को आकर्षित करेगा, जिससे क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
विज्ञापन



गौरतलब है कि इससे पहले भी दो दिन पूर्व इलाके में बर्फबारी हुई थी, जिससे यह मार्च महीने में दूसरी बार बर्फबारी दर्ज की गई है। वहीं, इस तरह की बर्फबारी मार्च के महीने में आखिरी बार वर्ष 2019 में देखने को मिली थी, जिससे वर्तमान मौसम काफी खास और अलग माना जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें