फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सज गए मां के दरबार, आज से होगी जय जयकार

Thu, 19 Mar 2026 02:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर समितियों ने साज-सज्जा के साथ लंगर और अन्य व्यवस्थाओं को दिया अंतिम रूप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। चैत्र नवरात्र के शुभारंभ को लेकर जिले के देवी मंदिरों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वीरवार से शुरू होने वाले इस पावन पर्व के दौरान मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने की संभावना है। मंदिर समितियों ने साज-सज्जा के साथ लंगर और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया।



इस बार भी माता बाला सुंदरी नगरी, महाकाली मंदिर जसरोटा, माता आशापूर्णी मंदिर, किले वाली माता लखनपुर व हीरानगर, बसोहली का चंचलो माता मंदिर, चामुंडा माता मंदिर, बनी का जोड़ेयां माता मंदिर और शक्ति माता मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। जिला प्रशासन ने नौ दिनों तक चलने वाले पर्व के लिए बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सुरक्षा की सुविधाओं को सुनिश्चित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मंदिरों में लगने वाले मेले भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहते हैं। बच्चों के लिए खरीदारी और पारंपरिक पकवानों की बिक्री विशेष आकर्षण होती है। प्रशासन ने मेलों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती भी की है। जसरोटा महाकाली मंदिर कमेटी के अनुसार मंदिर में पहले नवरात्र पर परंपरा अनुसार ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें