फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: चार शिक्षकों के सहारे 200 विद्यार्थियों का भविष्य

Thu, 19 Mar 2026 02:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल में केवल दो मास्टर ग्रेड और दो अन्य शिक्षक तैनात, हेडमास्टर का पद भी रिक्त
विज्ञापन

अभिभावक बोले -अध्यापक नहीं होने से बच्चों को अलग से ट्यूशन पढ़ाने के लिए मजबूर
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। गवर्नमेंट हाई स्कूल मडून में 200 विद्यार्थियों की शिक्षा चार शिक्षकों के सहारे चल रही है। इस कारण स्कूल में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्कूल में केवल दो मास्टर ग्रेड और दो अन्य शिक्षक तैनात हैं। स्कूल के हेडमास्टर का पद भी पिछले कई सालों से खाली पड़ा है।
मौजूदा समय में चार शिक्षकों में से एक को बतौर बीएलओ तैनात किया गया है। स्कूल में नौवीं और दसवीं की कक्षाएं शुरू हुए 23 साल बीत गए लेकिन विभाग ने आज तक शारीरिक शिक्षा के शिक्षक को तैनात नहीं किया है। इस कारण विद्यार्थी खेलकूद की गतिविधियों में हिस्सा नहीं ले पा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाज सेवी राधेश्याम, अभिभावक विनोद कुमार, करनैल सिंह और बीना देवी ने बताया कि साल 2003 में सरकार में हाई स्कूल मडून का दर्जा बढ़ाया था लेकिन आज तक स्टाफ की कमी को पूरा नहीं किया गया। पिछले दो वर्ष में स्कूल के विद्यार्थियों की संख्या 250 से घटकर 200 रह गई है। अध्यापक नहीं होने की वजह से बच्चों को अलग से ट्यूशन पढ़ाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि हाई स्कूल में सरकार की ओर से 20 अलग-अलग पद सृजित किए हैं लेकिन हाई स्कूल में पिछले कई वर्षों से खाली पड़े हुए पदों को आज तक नहीं भरा गया। लोगों ने शिक्षा विभाग से खाली पड़े पदों को भरने की मांग की है।
कोट

मामला संज्ञान में है। विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए स्कूल में खाली पड़े पदों को जल्द भरा जाएगा।
- राम लाल, उप मुख्य शिक्षा अधिकारी, बिलावर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें