फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: वॉलीबॉल प्रतियोगिता में लोअर मेला ने मारी बाजी

Thu, 19 Mar 2026 02:05 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के हीरानगर सिथत बटालियन हेडक्वार्टर में वालीबॉल के फाइनल मुकाबले में भ - फोटो : Samvad
विज्ञापन
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन समारोह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 121 बटालियन की ओर से आयोजित दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन समारोह हीरानगर मुख्यालय में हुआ। सिविक एक्शन प्रोग्राम 2025-26 के तहत आयोजित प्रतियोगिता को गांव लोअर मेला की टीम ने अपने नाम कर लिया है।
हीरानगर क्षेत्र की कुल आठ टीमों के बीच करवाई गई प्रतियोगिता में गांव लोअर मेला की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि गांव अपर मेला की टीम उपविजेता रही। इसके बाद सीआरपीएफ ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल, वॉलीबॉल और नेट प्रदान किए। साथ ही सभी टीमों के मैन ऑफ द मैच खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन समारोह की अध्यक्षता कर रहे कमांडेंट 121 बटालियन अरविंद सिंह ने खिलाड़ियों को अनुशासन और खेल भावना के उच्च स्तर के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिस मेहनत और लगन से खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया उसी प्रकार वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में भी राष्ट्र निर्माण में योगदान दें। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बल और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हैं। इस अवसर पर डॉ. सुधाकर राय (सीएमओ 121 बटालियन), द्वितीय कमान अधिकारी अरविंद सिंह बिष्ट, उप कमांडेंट संदीप कुमार शर्मा तथा जिला वॉलीबॉल प्रधान कमल शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें