फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जसमेरगढ़ किले के काली माता मंदिर की कमेटी गठन की मांग

Thu, 19 Mar 2026 02:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
प्रतिनि​धिमंडल के साथ कठुआ ​स्थित डीसी कार्यालय पहुंचे विधायक हीरानगर विजय शर्मा। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
मंदिर के पुजारी पर चढ़ावा राशि का दुरुपयोग करने का है आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। हीरानगर के जसमेरगढ़ किले स्थित काला माता मंदिर में व्यवस्थाओं को लेकर स्थानीय लोगों ने कमेटी गठन की मांग उठाई है। बुधवार को स्थानीय विधायक विजय शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से मुलाकात कर मंदिर के संचालन में पारदर्शिता लाने की अपील की।

विधायक ने बताया कि पिछले 30 सालों से एक ही व्यक्ति मंदिर का प्रबंधन देख रहा है। उनका आरोप है कि मंदिर में आने वाली चढ़ावा राशि का सही तरीके से उपयोग नहीं हो रहा और इसमें अनियमितताएं बरती जा रही हैं। विधायक ने बताया कि पूरा साल मंदिर में आने वाले श्रद्धालु यहां चढावा चढ़ा रहे हैं लेकिन यह चढ़ावा मंदिर के विकास में इस्तेमाल नहीं हो रहा है। इसके चलते स्थानीय लोगों में काफी रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि मंदिर के प्रबंधन के लिए एक कमेटी का गठन किया जाए जिसमें क्षेत्र के जिम्मेदार लोगों को शामिल किया जाए। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की है कि मंदिर का प्रबंधन जिला प्रशासन की निगरानी में कमेटी को दिया जाए। उपायुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि इस पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में व्यापार मंडल, कई पंचायतों के पूर्व सरपंच व पंच, नंबरदार और गणमान्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें