फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: हीरानगर में झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज

Mon, 16 Mar 2026 01:55 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
हीरानगर में झमाझम बारिश के बाद वीरान हुई सड़क। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। हीरानगर क्षेत्र में रविवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश से इलाके का माहौल खुशनुमा हो गया। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की बूंदाबांदी होती रही और इसके बाद दोपहर को तेज बारिश से लोगों को बरसात के दिनों जैसा एहसास हुआ।
विज्ञापन

लंबे समय के बाद हुई इस तेज बारिश से क्षेत्र के किसानों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। किसानों का कहना है कि यह बारिश फसलों के लिए काफी लाभदायक साबित हो सकती है। वहीं आम लोगों ने भी मौसम के इस बदलाव का आनंद लिया। बारिश के कारण कई जगह सड़कों पर पानी जमा हो गया जिससे राहगीरों को थोड़ी परेशानी का सामना भी करना पड़ा। हालांकि ठंडी हवाओं के चलने से मौसम सुहावना हो गया और लोग घरों व दुकानों में बैठकर चाय की चुस्कियों का आनंद लेते नजर आए। मौसम में आए अचानक बदलाव ने एक बार फिर सर्दी की हल्की आहट का एहसास करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें