फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: मकवाल के माता चिंतपूर्णी मंदिर प्रांगण में वार्षिक भंडारा 19 को

Mon, 16 Mar 2026 02:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
19 मार्च को चिंत पूर्णी माता मकवाल में होने भंडारे के आरे में जानकारी देते आयोजक। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
विलेज डेवलपमेंट समिति मकवाल के सदस्यों और ग्रामीणों ने की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोट। मकवाल के चिंतपूर्णी मंदिर प्रांगण में रविवार को विलेज डेवलपमेंट समिति मकवाल के सदस्यों और ग्रामीणों ने बैठक का आयोजन किया। इसका मुख्य उद्देश्य माता चिंतपूर्णी में वार्षिक भंडारे को लेकर चर्चा रही। सदस्यों ने तैयारी को अंतिम रूप देते हुए सदस्यों को जिम्मेवारियां सौंपी।
साथ ही भंडारे में लकड़ियां, दालें और चावल सामान का प्रबंध करने की योजना बनाई गई। मंदिर कमेटी के सदस्य मास्टर सुरेश कुमार ने बताया कि चैत्र नवरात्र के उपलक्ष्य पर हर वर्ष की तरह नवरात्र में आने वाले प्रथम वीरवार को भंडारे का आयोजन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विलेज डेवलपमेंट समिति मकवाल के प्रधान महेंद्र कुमार ने प्रशासन से भंडारे को सफल बनाने के लिए सहयोग करने की मांग की। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के साथ बिजली विभाग से पर्याप्त बिजली और जल शक्ति विभाग से उचित पानी मुहैया करने की अपील की। बैठक में गिरधारी लाल डॉ. बद्रीनाथ रमेश चंद, पंडित ओमप्रकाश, राज कुमार, जोगिंदर कुमार, चुनी लाल और ख्याल चंद चरण दास मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें