फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: दुकान में आग लगने से सामान जला

Mon, 16 Mar 2026 01:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
बिलावर के टिल्ला में आग से जली दुकान। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बिलावर। उप जिला अस्पताल के पास टिल्ला गांव में रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक दुकान में आग लगने से सारा सामान जलकर राख हो गया। सुबह 5:00 बजे जब कुछ स्थानीय लोगों ने अचानक धुआं निकलते हुए देखा तो दुकान के मालिक शिव दर्शन को इसकी सूचना दी।
लोगों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा सामान जल चुका था। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि उसकी चार मंजिला दुकान में आग लगने से दुकानों में रखा हुआ किरयाने का कई लाखों रुपये का सामान जल चुका है। पीड़ित दुकानदार ने प्रशासन से मांग की है कि नुकसान का आकलन करके जल्द उसे सहायता राशि प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन






उपमंडल में सरकार की ओर से आज तक फायर स्टेशन की सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई गई है जिसकी वजह से आगजनी की घटनाएं विकराल रूप धारण कर लेती हैं। राजकुमार, मोहन सिंह, अजय वर्मा और सुशांत ने बताया कि उपमंडल का इलाका कई वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है लेकिन सरकार की ओर से बिलावर के इलाके में फायर स्टेशन की सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई गई है। लोगों ने कहा कि उन्होंने सरकार से कई बार बिलावर में फायर स्टेशन खोलने की मांग की लेकिन आज तक सरकार ने इलाके में फायर स्टेशन नहीं खोला। लोगों ने सरकार से मांग की है कि बिलावर में फायर स्टेशन की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें