संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिला रोजगार एवं परामर्श केंद्र कठुआ और जिला प्रशासन के सहयोग से 13 मार्च को खेल स्टेडियम में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां और उद्योग भाग लेंगे। उम्मीदवारों का चयन कर उन्हें रोजगार का अवसर प्रदान किया जाएगा। जिला प्रशासन ने बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आमंत्रित किया है।
डीसी राजेश शर्मा ने युवाओं से अपील की है कि वे इस रोजगार मेले में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और पहले से पंजीकरण कर अपनी जगह सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रतिभागी अपने बायोडाटा, पहचान पत्र और शैक्षणिक प्रमाणपत्र साथ लेकर आएं। डीसी ने बताया कि यह रोजगार मेला युवाओं को रोजगार प्राप्त करने और करियर को आगे बढ़ाने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे इस मौके का लाभ उठाएं।