फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

Tue, 10 Mar 2026 01:43 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों हादसों के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पहला हादसा सोमवार दोपहर को बसंतपुर पुल पर हुआ इस घटना में एक मोटरसाइकिल सवार युवक पुल की दीवार से टकराकर बसंतपुर खड्ड में गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान करण सिंह (18) पुत्र उत्तम चंद निवासी डोमार वार्ड नं. 02 के रूप में हुई। शव को आगे की जांच के लिए जीएमसी कठुआ भेजा गया है।
विज्ञापन

दूसरा हादसा सुबह करीब 11:50 बजे डिंगा अंब क्षेत्र में हुआ। यहां एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तुषार शर्मा (18) पुत्र भरत भूषण निवासी किशनपुर बिलावर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत एसडीएच हीरानगर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी कक्ष में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें