फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: अध्ययन दौरे पर कृषि विज्ञान केंद्र, सांबा भेजे 55 किसान

Tue, 10 Mar 2026 02:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। एग्रीकल्चर टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट एजेंसी के तहत किसानों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ जिला के मुख्य कृषि अधिकारी जतिंदर कुमार खजूरिया और जिला कृषि अधिकारी (विस्तार) राज सिंह सुम्बडिया ने किया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के 55 किसानों को एक दिवसीय अध्ययन दौरे पर कृषि विज्ञान केंद्र सांबा भेजा गया।
इस अवसर पर मुख्य कृषि अधिकारी ने बताया कि किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए यह प्रशिक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि बीज वितरण, खाद वितरण, सब्जी उत्पादन, पंचायत स्तर पर चल रहे कृषि कार्यक्रमों और नई तकनीकों की जानकारी किसानों तक पहुंचाना इस योजना का मुख्य उद्देश्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों को समय-समय पर सही जानकारी और तकनीकी मार्गदर्शन मिलना आवश्यक है ताकि वे अपनी पैदावार बढ़ा सकें और कृषि क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों का सामना कर सकें। इस प्रशिक्षण से किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों, उर्वरक प्रबंधन और फसल उत्पादन से जुड़ी नवीनतम जानकारियां दी जाएंगी।
अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और कृषि क्षेत्र को सुदृढ़ करने में अहम भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें