फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: संवर रहा बाबा सिद्ध गोरिया का स्थान, विकास कार्यों की स्थिति जांची

Tue, 10 Mar 2026 02:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
30 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि की घोषणा
विज्ञापन



मंडाला लिंक रोड से श्मशानघाट तक तारकोल बिछाने के कार्य का किया लोकार्पण

संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। हीरानगर विधायक विजय कुमार शर्मा की ओर से डिंगा अंब स्थित बाबा सिद्ध गोरिया स्थल का दौरा कर वहां चल रहे संरक्षण और पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। यह कार्य विधायक की निधि राशि 20 लाख से करवाए जा रहे हैं। गत अगस्त माह में भारी बारिश और भूस्खलन से स्थल को क्षति पहुंची थी। इस मौके पर पवित्र स्थल के संरक्षण के लिए एकीकृत वाटरशेड प्रबंधन कार्यक्रम (आईडब्ल्यूएमपी) के तहत 30 लाख की अतिरिक्त राशि भी मुहैया करवाने के लिए घोषणा की गई।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि बाबा सिद्ध गोरिया स्थल आस्था का प्रमुख केंद्र है और इसके संरक्षण व विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि भविष्य में और धनराशि की आवश्यकता हुई तो उसे भी उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने पुनर्निर्माण कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाने और क्षतिग्रस्त हिस्सों की जल्द मरम्मत करवाने के निर्देश दिया। इस मौके पर उनके साथ ग्रामीण इंजीनियरिंग विंग के कार्यकारी अभियंता संदीप सिंह भी उपस्थित रहे। विधायक ने कार्यकारी अभियंता से आईडब्ल्यूएमपी के तहत स्वीकृत राशि से जल्द से जल्द संरक्षण व पुनर्निर्माण शुरू करने का भी निर्देश दिया। इसके बाद हीरानगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मंडाला लिंक रोड से श्मशान घाट तक एक किलोमीटर सड़क पर तारकोल बिछाने का कार्य का लोकार्पण भी किया। उन्होंने बताया कि यह सड़क परियोजना 25 लाख की राशि से पूरी होगी। उन्होंने कहा कि इस सड़क निर्माण से ग्रामीणों का आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र की कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें