अखिल भारतीय शास्त्रीय स्पर्धा में हिस्सा लेने के लिए जाने वाले चूड़ामणि संस्कृत संस्थान, विश्वस
63वीं अखिल भारतीय शास्त्रीय स्पर्धा में करेंगे शिरकत
संवाद न्यूज एजेंसीकठुआ। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली में आयोजित 63वीं अखिल भारतीय शास्त्रीय स्पर्धा में भाग लेने के लिए चूड़ामणि संस्कृत संस्थान विश्वस्थली के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का दल शनिवार को कांचीपुरम के लिए रवाना हो गया।
संस्थान प्रबंधन के अनुसार अखिल भारतीय स्तर पर होने वाली इस स्पर्धा में विद्यार्थियों को अपनी विद्वत्ता दिखाने का अवसर मिलेगा। इसके लिए संस्थान के विद्यार्थी आचार्य साहिल शर्मा के मार्गदर्शन में प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भाग लेंगे। संस्थान के अनुसार इसमें 10 से 13 मार्च तक कांचीपुरम में आयोजित होने जा रही स्पर्धा में देशभर के लगभग 20 संस्कृत संस्थानों से 700 विद्यार्थी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में 35 से अधिक शास्त्रीय स्पर्धाएं होंगी जिनमें विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
गत जनवरी माह में जम्मू के रणबीर परिसर कोट भलवाल में आयोजित राज्य स्तरीय शास्त्रीय स्पर्धा में संस्थान के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया था। इसमें सुमित शर्मा ने काव्य शलाका परीक्षा, तरुण शर्मा ने सुभाषित कण्ठपाठ, अगम शर्मा ने अमरकोष कंठपाठ और नरेश शर्मा ने रामायण शलाका परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर जम्मू–कश्मीर का प्रतिनिधित्व करने का गौरव हासिल किया था। इस माैके पर संस्थान के मुख्य न्यासी और प्रबंधन समिति ने भी विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।