फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने दी हड़ताल करने की चेतावनी

Sun, 08 Mar 2026 01:01 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी बिलावर। जम्मू कश्मीर मेडिकल इंप्लाइज फेडरेशन के बैनर तले शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी। बिलावर ब्लॉक के मेडिकल इंप्लाइज फेडरेशन के प्रधान करतार सिंह के नेतृत्व में उप जिला अस्पताल परिसर में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा कि लगभग डेढ़ महीना पहले वित्त विभाग के निदेशक की ओर से आदेश जारी किया गया था जिसमें स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं दे रहे लैब टेक्नीशियन, ड्राइवर, सफाई वाला, सेनेटरी इंस्पेक्टर और एमटीएस के ढाई दिन के वेतन रोकने के आदेश दिए गए थे। उन्होंने कहा कि विभाग में सेवाएं दे रहे यह कर्मचारी दिन और रात के समय बराबर सेवाएं दे रहे हैं।
रोस्टर के अनुसार ड्राइवर, सफाई वाला, लैब टेक्नीशियन और अन्य कर्मचारी रात के समय में भी सेवाएं देते हैं। इसके बावजूद इन कर्मचारियों के ढाई दिन के वेतन में कटौती के आदेश दिए गए जो सही नहीं है। कर्मचारियों ने सरकार से मांग की है कि स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं दे रहे जिन कर्मचारियों के ढाई दिन के वेतन की कटौती की गई है उस आदेश को वापस लिया जाए। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी ने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांग को पूरा नहीं किया तो 12 मार्च के बाद जम्मू एंड कश्मीर मेडिकल इंप्लाइज फेडरेशन के बैनर तले विभाग के सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन काम छोड़ हड़ताल पर बैठने को मजबूर हो जाएंगे। इस मौके पर हरविंदर सिंह, महेंद्र शर्मा, हिम्मत सिंह, कनब खजूरिया और आरती देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें