फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: महिलाओं की उपलब्धियों और लैंगिक समानता पर रखे विचार

Sun, 08 Mar 2026 01:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज बसोहली में विशेष कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के उपलक्ष्य में गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज बसोहली में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिलाओं को सशक्त बनाने और लैंगिक समानता की दिशा में सामूहिक योगदान पर केंद्रित कार्यक्रम का विषय देना और पाना रहा। दूसरे सेमेस्टर की छात्राओं दिव्या ठाकुर और कामना शर्मा ने महिलाओं की उपलब्धियों और लैंगिक समानता पर अपने विचार रखे।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुभारंभ मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त जेडईओ और वर्तमान में चूड़ामणि संस्कृत संस्थान बसोहली में मानद कार्यकर्ता ललिता शर्मा के स्वागत के साथ हुआ जिसमें कॉलेज की प्रधानाचार्य प्रो. राजकिरण शर्मा सम्मानित किया। हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. दविंदर कुमार ने सामाजिक असमानताओं पर आधारित डोगरी कविता सुनाई। इसके बाद मुख्य अतिथि ललिता शर्मा ने समाज में महिलाओं के योगदान और सशक्तीकरण पर अपने विचार रखे। वहीं, प्रधानाचार्य ने लैंगिक समानता और महिलाओं के सामने मौजूद चुनौतियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में कॉलेज का शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ तथा छात्र-छात्राएं शामिल हुए। पूरे आयोजन का संचालन अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. उजाला देवी ने किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. दविंदर कुमार ने प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें