फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: शिक्षकों को गणित पढ़ाने का दिया प्रशिक्षण

Sun, 08 Mar 2026 01:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। राजकीय कन्या हाई स्कूल बनी में तीन दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम शनिवार को संपन्न हो गया। इसमें गणित शिक्षकों को विद्यार्थियों को गणित पढ़ाने के रोचक तरीके बताए गए। यह कार्यक्रम जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) बसोहली की ओर से आयोजित किया था। कार्यक्रम का समन्वयन डाइट बसोहली के एचओडी ललित कुमार और व्याख्याता संतुष्टा डोगरा ने किया जबकि विशाल आनंद ने सह-समन्वयक की भूमिका निभाई। प्रशिक्षण सत्रों में पंकज शर्मा, हरदेव कुमार, राकेश कुमार, मंजीत कुमार और सूरज प्रकाश ने संसाधन व्यक्तियों की भूमिका निभाई। उन्होंने प्रतिभागी शिक्षकों को इंटरेक्टिव चर्चा, प्रदर्शन और गतिविधि आधारित शिक्षण पद्धतियों से गणित को रोचक और प्रभावी ढंग से पढ़ाने के तरीके बताए। इस दौरान नवीन शिक्षण रणनीतियों, अवधारणाओं की स्पष्टता, गतिविधि आधारित शिक्षण और प्रभावी कक्षा प्रबंधन पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें