कठुआ। हीरानगर क्षेत्र के पक्का कोठा गांव में एक ट्रक की टक्कर लगने से बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मंगलवार दोपहर को हुई इस घटना के बाद तीनों घायलों को हीरानगर स्थित उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टर ने उनकी गंभीर चोटों को देखते हुए प्राथमिक उपचार देने के बाद जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया है।
जीएमसी कठुआ में उपचार अधिनियम घायलों की पहचान 22 वर्षीय विश्व पुत्र तरसेम लाल, 22 वर्षीय रोहित पुत्र गुलशन कुमार और 17 वर्षीय मनजीत सिंह पुत्र कुलदीप सिंह सिंह सभी निवासी दियालाचक के रूप में हुई है, जिनका उपचार जारी है। इस संबंध में पुलिस में प्राथमिक की दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।