फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बालिकाओं की शिक्षा और सुरक्षा का लिया सामूहिक संकल्प

Tue, 03 Mar 2026 02:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
- जिले में महिला सप्ताह का भव्य शुभारंभ
विज्ञापन

- महिला सशक्तीकरण, सुरक्षा और समावेशी विकास पर केंद्रित कार्यक्रमों की शृंखला शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। महिलाओं के सशक्तीकरण, सुरक्षा और समावेशी विकास को बढ़ावा देने के लिए महिला सप्ताह अभियान का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। गवर्नमेंट महिला डिग्री काॅलेज में जिला प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम के साथ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर सप्ताहभर चलने वाली गतिविधियों की शुरुआत हो गई है।

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय पर प्रशासन व सामाजिक कल्याण विभाग के सहयोग से आयोजित होने वाले कार्यक्रम में बालिकाओं की शिक्षा और सुरक्षा के प्रति सामूहिक संकल्प को प्रदर्शित किया गया। इस समारोह में डीसी राजेश शर्मा मुख्य अतिथि रहे जिन्होंने कार्यक्रम में शामिल महिलाओं से पारंपरिक दीप प्रज्वलित करवाकर इसकी शुरुआत करवाई। इसके बाद छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की और महिलाओं की सुरक्षा पर केंद्रित एक नुक्कड़-नाटक पेश किया।
विज्ञापन

अपने संबोधन में उपायुक्त राजेश शर्मा ने महिलाओं की राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका पर जोर देते हुए समान अवसर, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आर्थिक स्वतंत्रता सुनिश्चित करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने प्रशासन की ओर से महिला-केंद्रित योजनाओं को मजबूत बनाने और कौशल विकास व स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता दोहराई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में गवर्नमेंट महिला डिग्री कॉलेज की प्रो. रचना ने समाज में लैंगिक संतुलन बनाए रखने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर बल दिया। सरस्वती वंदना और नुक्कड़-नाटक प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिह्ल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन तहसील सामाजिक कल्याण अधिकारी विश्वबंधु शर्मा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस मौके पर एडीडीसी सुरिंदर मोहन शर्मा, एडीसी विश्वजीत सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस मोहम्मद सैयद खान, सीपीओ रंजीत ठाकुर, जिला समाज कल्याण अधिकारी वरुण चौधरी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें