फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: नहर में पानी की कमी से किसानों में आक्रोश, प्रशासन को दी चेतावनी

Tue, 03 Mar 2026 02:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। नहर में पानी न छोड़े जाने को लेकर किसान वर्ग का रोष बढ़ता जा रहा है। सोमवार को हीरानगर के लडवाल में किसानों ने प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन में शामिल किसानों ने कहा कि बढ़ती गर्मी के बीच उनकी फसलें सूख रही हैं, लेकिन नहरों में पानी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा जिससे वे गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं।
प्रदर्शन में शामिल किसान यशपाल ने कहा कि क्षेत्र के किसान लगातार प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने कठुआ सचिवालय के बाहर भी इसी मुद्दे पर प्रदर्शन किया था लेकिन अब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। पानी की कमी के कारण फसलें बर्बाद होने लगी हैं और किसानों के चेहरों पर चिंता साफ झलक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुशील कुमार ने कहा कि सरकार किसानों की आय दुगनी करने की बात करती है लेकिन यदि नहरों में पानी नहीं आया तो हमारी फसलें सूख जाएंगी। इससे न केवल हमारी उम्मीदें खत्म होंगी बल्कि जो थोड़ी-बहुत आय हो रही है वह भी बंद हो जाएगी। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने तुरंत पानी छोड़ने और उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की तो वे बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष केवल आज का नहीं बल्कि लगातार जारी है और यदि उनकी बात नहीं मानी गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें