फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: ब्रह्माकुमारीज ने मनाया होली और महाशिवरात्रि पर्व

Mon, 02 Mar 2026 01:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
लाखड़ी में ब्रह्माकुमारीज की ओर से महाशिवरात्रि पर्व दीप प्रज्ज्वलित करते अति​थि। स्रोत जागरूक 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रामकोट। लाखड़ी में ब्रह्माकुमारीज की ओर से रविवार को महाशिवरात्रि पर्व मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व जिला विकास परिषद सदस्य नगरोटा नारायण दत्त त्रिपाठी मौजूद रहे। ब्रह्माकुमारीज ने शिव ध्वज फहराकर भगवान शिव की आराधना की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इसमें श्रद्धालुओं ने ध्यान, मौन और ईश्वरीय स्मरण के माध्यम से शिवरात्रि के आध्यात्मिक महत्व को समझा। इसके साथ होली पर्व को भी श्रद्धापूर्वक तरीके से मनाया गया। नारायण दत्त त्रिपाठी ने कहा कि महाशिवरात्रि आत्म-जागरण और परमात्मा शिव से जुड़ने का पर्व है। यह मानव जीवन में शांति, पवित्रता और सकारात्मक बदलाव लाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग के लिए सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें